फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested the accused, including JCB

जेसीबी सहित एक आरोपी दबोचा

Sun, 14 Feb 2016 12:58 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 14 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
कांधला। गांव इस्सोपुरटील में रेत खनन जोरों पर है। ग्रामीणों की शिकायत पर छापामारी करने पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को जेसीबी सहित दबोच लिया। जबकि अन्य माफिया भाग निकले।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील यमुना नदी से लगातार खनन हो रहा है। गांव इस्सोपुरटील, डूंडुखेड़ा और गढ़ी रामकौर के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में खनन बहुत अधिक किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने के कारण खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। रात के अंधेरे में भी लगातार नदी से खनन करने में लगे रहते हैं। लगातार मिल रही ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में यमुना नदी खनन क्षेत्र में छापामारी की। पुलिस को देख खनन माफिया भाग निकले। पुलिस ने खनन माफियाओं का पीछा भी किया। थानाध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम आरिफ निवासी खेड़ा कुरतान है।


पुलिस ने जेसीबी मशीन को सीज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार खनन माफियाओं की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed