{"_id":"58e691c24f1c1b82575b5c93","slug":"arrested-on-indecentness-from-sangh-pracharak","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रचारक से अभद्रता पर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघ प्रचारक से अभद्रता पर गिरफ्तार
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। महिला संघ प्रचारक के साथ फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने वाले दूसरे समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को एसओ ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा में आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर के एक कॉलोनी निवासी एक महिला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रचारक है। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति कॉल कर रहा था।
आरोपी फोन कर उसके साथ अश्लील बात करने का प्रयास करता, तो महिला फोन काट देती, आरोपी दोबारा कॉल कर परेशान करता। पीड़िता के पिता की ओर से मामले में एक अप्रैल को शामली के थाना आदर्श मंडी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के दौरान प्रकाश में आए व्यक्ति को पकड़ने के लिए दबिश डाली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी पुलिस ने सूचना पर संघ प्रचारक महिला के साथ फोन पर अश्लील बातें और धमकी देते के मामले में आरोपी युवक हाशिम पुत्र इम्तियाज, निवासी बसी चुंधियारी झिंझाना को गिरफ्तार कर लिया।
थाना आदर्श मंडी प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।