फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Alcohol-laden truck caught

शराब से लदा ट्रक पकड़ा

Mon, 28 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Alcohol-laden truck caught
झिंझाना/शामली। पंचायत चुनाव में वोटरों को शराब परोसने की तैयारी है। इसका अंदाजा रविवार को झिंझाना क्षेत्र में करनाल रोड पर दस टायरा ट्रक में लदी 200 पेटी अंग्रेजी शराब की धरपकड़ से लगाया जा सकता है। शराब बुढ़ाना क्षेत्र में पहुंचानी थी, जिसे एक सफेदपोश ने मंगाया था। तस्करी की शराब लाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



झिंझाना थाना प्रभारी आरएन सिंह के मुताबिक रविवार सुबह करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर मेरठ-करनाल हाईवे स्थित अहमदगढ़ गांव के पास घेराबंदी कर 10 टायरा ट्रक पकड़ा गया। ट्रक में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 200 पेटी लदी थीं।
विज्ञापन


शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। ट्रक चालक जोगेंद्र निवासी रोहतक और उसका साथी नवीन निवासी सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त शराब को करनाल स्थित एल वन डिपो से लादकर लाया गया था और बुढ़ाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास उतारना था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब ऑर्डर करने वाला कोई सफेदपोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ शराब तस्करी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, ट्रक को थाने लाकर सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी जोगेंद्र और नवीन ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह के भीतर वह दो बार पहले भी शराब लदा ट्रक हरियाणा से यूपी में ला चुके हैं। उन्हें प्रति ट्रक लाने पर 10 हजार रुपये मिलते हैं।


साथ ही उसने बताया कि शराब से लदे ट्रक के आगे बाइक सवार एक युवक चलता है, जो रास्ते में पुलिस अथवा चेकिंग के बारे में जानकारी देता है। यदि कहीं अधिकारी चेकिंग कराते हैं, तो वह ट्रक को रास्ते ही कहीं खड़ा कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed