{"_id":"57ffeaee4f1c1bc67b29021f","slug":"after-the-bloodshed-mirth-sirsli-gangnauli-gang-roams-in-the-forest-of-the-village-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में खून खराबे के बाद अब प्रमोद गैंग सिरसली गांव के जंगल में घूमता दिखा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगनौली में खून खराबे के बाद अब प्रमोद गैंग सिरसली गांव के जंगल में घूमता दिखा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 14 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। थाना दोघट के गांव गांगनौली में खून खराबे के बाद अब प्रमोद गांगनौली गैंग सिरसली गांव के जंगल में घूमता दिखाई दे रहा है। पुलिस को यहां भी खून खराबा होने की पूरी जानकारी है। इसके बाद भी पुलिस ने मात्र एक पुलिस कर्मी रालोद नेता की सुरक्षा में लगाया है। रालोद नेता ने कहा पुलिस अधिकारी हमारी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं और हम भय के कारण रात में भी सो नहीं पा रहे हैं।
बदमाशों ने 27 सितंबर को रालोद नेता प्रवीण तोमर के भाई भूपेंद्र की उस समय हत्या की, जिस समय वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। इसमें एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें प्रमोद गांगनौली के गैंग में सतेंद्र सिरसली भी शामिल था और गांगनौली में हुई पांच हत्याओं में भी वह शामिल रहा है।
रालोद नेता प्रवीण तोमर ने कहा हम लोग बार-बार पुलिस अधिकारियों से कह रहे है कि प्रमोद गिरोह के सदस्य सिरसली गांव के आसपास के जंगल में ही घूम रहे हैं और वहां के लोगों को उन्होंने देखा भी है और हमारे परिवार की हत्या करने की धमकी लोगों को भी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया पुलिस ने उनकी परिवार की सुरक्षा के लिए मात्र एक पुलिस कर्मी दिया है। इससे लगता है पुलिस अधिकारियों ने गांगनौली वारदात से सबक नहीं लिया और प्रमोद गैंग के सदस्य सिरसली में भी खून-खराबा करवा सकते हैं।
रालोद नेता ने कहा पुलिस अधिकारी प्रमोद गैंग को पकड़ने में रुचि नहीं ले रहे हैं और न ही गांव के जंगलों में इसकी तलाश कर रहे हैं। यदि पुलिस ने ठोस कदम नहीं उठाया तो उनका परिवार भी गांगनौली गांव में मारे गए पांच लोगों की तरह मौत की नींद सो जाएगा।