{"_id":"6ab13595631f60b1350f1b03","slug":"life-threatening-attack-on-neighbor-over-shop-construction-dispute-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113507-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान निर्माण के विवाद में पड़ोसी पर किया जान लेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान निर्माण के विवाद में पड़ोसी पर किया जान लेवा हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला काबलीगेट निकट चौड़ा कुआं में दुकान निर्माण के विवाद को लेकर पड़ोसी दबंगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर, गले, हाथों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित रफीक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी उससे पुरानी रंजिश रखता है। आरोप है कि सोमवार को पड़ोसी अपनी दुकान पर निर्माण कार्य करा रहा था, जिससे उसके मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी। जब उसने इस बात का विरोध करते हुए आरोपी को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी और उसके भाई गाली-गलौज करने लगे। देखते-ही-देखते तीनों भाइयों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। मोहल्ले वालों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
-- -- -