फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of attacking police arrested scholar

पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी आलिम गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 19 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking police arrested scholar
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। ड्रग्स माफिया को गिरफ्तार करने के लिए गांव पावटी कलां में दबिश के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला करके आरोपी को छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


रविवार को कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल ने बताया कि चार दिसंबर को कैराना कोतवाली पुलिस ने पावटी कलां में दबिश देकर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे स्मैक सप्लायर मास्टर आलिम को हिरासत में ले लिया था। उस दौरान आलिम के तीन पुत्रों, पत्नी व परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव और फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


दारोगा आदेश कुमार की वर्दी फाड़ते हुए वर्दी की डोरी से गला घोंटकर जान से मारने तथा गैस सिलेंडर में आग लगाकर पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी। घटना में तीन दरोगा और एक कांस्टेबल घायल हो गए थे। एसआई आदेश कुमार ने कोतवाली में आलिम सहित 15 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिम पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार सुबह सात बजे सीओ कैराना भूषण वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने पावटी कलां बस अड्डे पर दबिश देकर आरोपी आलिम को गिरफ्तार कर लिया। वह करनाल में खुर्शीद के जा रहा था। आलिम के पास से एक तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस व स्मैक की 20 पुड़िया बरामद की हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने और हमले के सभी आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई कराए जाने का एलान किया। आलिम को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed