फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Abducted teenager tension

किशोरी के अपहरण से तनाव

Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Abducted teenager tension
- फोटो : फाइल फोटो
कैराना। दो दिन पूर्व एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद गांव में तनाव की स्थिति हो गई। सोमवार को किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया तो पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  
विज्ञापन


ग्राम तीतरवाडा में शनिवार दोपहर तीन बजे एक किशोरी के गायब हो जाने पर किशोरी के पिता ने गांव के ही अनवर के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के कारण पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए लगातार दबिश डाल रही थी। सोमवार सुबह भी तीतरवाडा के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे तथा हंगामा करते हुए किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस हंगामे के कुछ देर बाद ही पुलिस ने तीतरवाड़ा निवासी अनवर और किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि किशोरी की स्कूल की मार्कशीट मंगाई जा रही है। उसके बाद ही पता चलेगा कि किशोरी बालिग है या नाबालिग। किशोरी को कोर्ट में बयान के लिए भेजा जाएगा और कोर्ट के आदेेशानुसार ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण का आरोप 
कांधला। मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले की महिला और गांव गढ़ी दौलत निवासी युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री का अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को तहरीर देकर बताया कि पुत्री का रिश्ता फुगाना थाना क्षेत्र के गांव जोगिया खेड़ा में कर रखा है। आरोप है कि एक युवक आए दिन फोन पर रिश्ता ने करने की धमकी दे रहा है। तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed