फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   aatankit kar dampati se loot

आतंकित कर दंपति से लूटपाट

Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कांधला। हथियारबंद तीन बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को पीटकर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर  पहुंचकर बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


कस्बा कांधला में बस स्टैंड पर सलीम हेयर सैलून की दुकान करता है। सलीम के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वह पत्नी रूखसार के साथ रिश्तेदारी में बुढ़ाना गया था। रात करीब 8:00 बजे जब वह बाइक  से कांधला लौट रहे थे, तो कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास मिले हथियारबंद तीन बदमाशों ने आतंकित करके उनकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन


विरोध  करने पर बदमाशों ने उसको पीटा और 12 हजार रुपये नकदी तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के भागने के बाद सलीम ने राहगीरों की मद्द से पुलिस कंट्रोल को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को तलाशने के लिए पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह  ने बताया कि उनके पास इस संबंध में तहरीर नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed