फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 लाख की शराब पकड़ी

10 लाख की शराब पकड़ी

Mon, 07 Jan 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
10 लाख की शराब पकड़ी
पंजाब से लाई जा रही 10 लाख की शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। आदर्श मंडी पुलिस ने पंजाब से यूपी के शहरों में तस्करी को जा रही अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत 10 लाख बताई गई है।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह आदर्श मंडी पुलिस को सूचना मिली कि झिंझाना रोड की तरफ से शराब से भरा ट्रक गुजरने वाला है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर टिटौली पुलिस चौकी के पास से ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर ट्रक से एक हजार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो कि करीब 10 हजार लीटर है। इस शराब की कीमत करीब 10 लाख थी। ट्रक से ट्रक चालक सुखबिंदर निवासी लुधियाना पंजाब, गुरुसेवक निवासी पंजेड़ा जिला लुधियाना और मोहिंद्र निवासी देवीभवन जिला यमुनानगर हरियाणा हैं। एसपी ने बताया कि पंजाब हरियाणा से शराब तस्करी में लिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जालंधर से लिया था शराब से भरा ट्रक
पूछने पर बताया कि उन्हें शराब का भरा हुआ ट्रक जालंधर में परिवंदर नाम के व्यक्ति ने दिया था। उन्हें केवल शामली तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी। शामली से आगे होटल पर ये ट्रक ले जाना था वहां से इसे कोई और लेता। ये लोग नहीं बता सके कि ये माल कहां से आया था और कहां जाना था। यूपी में ही इस शराब की सप्लाई होनी थी। इंस्पेक्टर आदर्शमंडी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़ी गई शराब ना तो मैन्यूफैक्चिरिंग डेट है और ना ही बैच नंबर लिखा है। ऐसे में ये शराब कब बनी। किस डिपो से निकली ये भी नहीं पता चल सकता। ऐसे में आशंका है कि पंजाब में ही किसी शराब की डिपो पर सेटिंग से ही ये शराब चोरी छिपे निकलती है। लेकिन ये शराब यहां तक कैसे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed