फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Tue, 25 Sep 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ठगी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
शामली। गांव खेड़ीकरमू निवासी संदीप कुमार ने मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। संदीप ने बताया कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी, तो कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने खाद्य एवं रसद विभाग में उसके भाई की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 42 हजार रुपये लिए थे। तीन साल तक भी नौकरी नहीं लगवाई गई, तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसे घर बुलाकर गाली गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने गुहार लगाई है कि मामले में जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए तथा उसके रुपये वापस दिलाए जाएं।
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग
शामली। एक माह पूर्व हुई विवाहिता की हत्या के मामले में तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चौसाना निवासी जय सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। जय सिंह ने बताया कि उसकी बेटी सोनम की शादी तीन साल पूर्व गांव उल्हैनी निवासी धर्मवीर के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर 11 अगस्त को गला दबाकर सोनम की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पति धर्मवीर और सास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। आरोप है कि आरोपी पक्ष मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पासपोर्ट की गलत जांच करने का आरोप
शामली। कैराना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर राई निवासी शहजाद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कहा कि उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। उसकी जांच कैराना थाने पर पहुंची। शहजाद का कहना है कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, लेकिन आवेदन की जांच में पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज दिखाकर रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर रही परेशान
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी ऊषा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव की एक महिला आए दिन उन्हें परेशान करती है। पुलिस को झूठी सूचना देकर गलत आरोप लगाकर उसके पति को पकड़वा देती है। पीड़िता ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed