{"_id":"5b898e3a42c792464429f95f","slug":"91535741498-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से लाई जा रही 100 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से लाई जा रही 100 पेटी शराब बरामद
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। हरियाणा के करनाल की तरफ से ट्रक में लादकर अवैध रूप से लाई जा रही 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करके पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।
शुक्रवार सुबह झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के करनाल की तरफ से आए 10 टायरा ट्रक को चेकिंग के लिए रोकने के लिए इशारा किया गया। इस पर चालक और उसका साथी ट्रक से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद ट्रक की चेकिंग की गई, तो उसमें 100 पेटी अंग्रेजी शराब लदी मिलीं। थाना प्रभारी ओपी चैधरी ने बताया कि मौके से प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार और विशाल पुत्र महेंद्र निवासी गोवर्धन नगर मॉडल टाउन थाना सदर बाजार अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि यह शराब की पेटियां शामली जिला पार करने के बाद एक ढाबे पर दूसरे ट्रक चालक को सौंपनी थी। इसके लिए उन्हें भाड़ा दिया गया था। उन्हें नहीं मालूम कि शराब किसने और कहां से खरीदी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शराब तथा ट्रक को सीज कर दिया गया है। आरोपियों को शुक्रवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।