{"_id":"5b6355a64f1c1bb15c8b5efd","slug":"91533236646-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के विरोध पर महिला को बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के विरोध पर महिला को बंधक बनाया
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर महिला को ससुरालियों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस की मदद से महिला को बंधन मुक्त कराया।
मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव जसोई निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसने अपनी लड़की की शादी गांव इस्सापुर खुरगान में की थी। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि दामाद ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते हुए बंधक बनाकर रखा हुआ है। वह अपने परिजनों के साथ गांव में पहुंची, तो ससुरालियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और भगा दिया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने विवाहिता को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद विवाहिता ने बताया कि बुधवार दोपहर तीन बजे घर पर थी। तभी उसका पति आया और एक युवक से अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाते हुए गाली गलौच की। उसने विरोध किया पति, देवर, ससुर सहित पांच लोगों ने लाठी-डंड़ों से पीटा और घर से एक लाख रुपये की नकदी लाने की मांग की गई। तभी से उसे बंधक बनाया हुआ था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।