फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट, पथराव

विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट, पथराव

Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों के साथ मारपीट, पथराव
कांधला। विवाहिता के साथ मारपीट किए जाने की सूचना पर ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। हमलावरों ने पथराव और धारदार हथियार का प्रयोग करके महिला सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद निवासी नूरहसन ने दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी फरजाना की शादी कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। परिवार के लोगों और समाज के लोगों ने इस प्रकरण का निपटारा करने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग ससुराल पक्ष के लोगों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां पर पहुंचते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पथराव भी दिया। इस हमले में महिला की मां शाहनवाज सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करते हुए हमलावरों को खदेड़ा। घायलों को कस्बे के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें शामली के लिए रेफर कर दिया गया। विवाहिता के पिता ने चार लोगों को नामजद कर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है, जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed