{"_id":"5b05bc1e4f1c1bdf408b73dd","slug":"91527102494-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक व उसके बच्चे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा चालक व उसके बच्चे को पीटा
Updated Thu, 24 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक और उसके बच्चे को पीटा
कैराना।
मोहल्ला रेतावाला निवासी ई-रिक्शा चालक मुंशाद अपने दो वर्षीय बेटे को दवाई दिलाने जा रहा था। मेंढ़की दरवाजे के पास लगे जाम के दौरान ई-रिक्शा के रास्ते में होने के कारण बाइक सवार तीन युवकों ने मुंशाद व उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पीड़ित मुंशाद ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
महिला ने सिर में दे मारा गिलास
कैराना। चौक बाजार में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर बुधवार शाम एक महिला पहुंची। महिला ने स्टोर मालिक सतीश कुमार से नशे की गोलियां मांगी। उसने मना कर दिया। इंकार करने पर महिला ने वहां रखा पानी का गिलास उठा कर सतीश के सिर में मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा महिला को कोतवाली ले आई। बाद में पता चला कि महिला मनोरोगी है, जिस कारण पुलिस ने उसके परिजनों को बुलवाकर उनके सुपुर्द कर दिया।