फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तमंचा और कारतूस सहित दबोचा युवक

तमंचा और कारतूस सहित दबोचा युवक

Sun, 26 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
तमंचा और कारतूस सहित दबोचा युवक
तमंचा और कारतूस सहित दबोचा युवक
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस ने गश्त के दौरान अशरफपुर तिसंग मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
झिंझाना थाना पुलिस रविवार सुबह जब अशरफपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी, तो संदिग्ध हालात में खड़े युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके आरोपी युवक को पकड़ लिया और तलाशी ली। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महेश गांव अशरफपुर का ही रहने वाला है। उसको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



कच्ची शराब बरामद
झिंझाना। पुलिस ने गांव डेरा भगीरथ में छापा मारकर शराब बनाने की भट्ठी का भंडाफोड़ किया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक अन्य स्थान पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर डेरा बिडौली तिराहे से महिला केला निवासी बिडौली को गिरफ्तार कर पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा गांव डेरा भगीरथ में छापा मारकर विकास उर्फ डूंडा के घर से 40 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व अन्य सामान बरामद किया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed