फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महिला पर रंजिशन गोली चलाने का आरोप

महिला पर रंजिशन गोली चलाने का आरोप

Thu, 03 May 2018 12:12 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला पर रंजिशन गोली चलाने का आरोप
महिला ने कार सवार पर गोली चलाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

कैराना।
एक महिला ने मायापुर फार्म हाउस पर जाते समय कार सवार युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंकने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी से अपने परिवार की रंजिश बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम इस्सोपुरटील निवासी रामरती ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह घर से भाजपा नेता मृगांका सिंह से मिलने के लिए पैदल ही मायापुर फार्म हाउस जा रही थी। आरोप है कि कैराना के निकट कार सवार ख्वाजपुरा निवासी युवक ने उस पर गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बची और भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार लेकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी पक्ष के साथ उनकी रंजिश चल रही है, जिसके चलते उस पर फायरिंग की गई। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि गोली चलाने का मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed