फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सिपाही के मकान का तोड़कर सामान चोरी

सिपाही के मकान का तोड़कर सामान चोरी

Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के मकान का तोड़कर सामान चोरी
शामली।
विज्ञापन

शहर में करनाल रोड स्थित टीचर्स कालोनी में सिपाही के मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित सिपाही ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। टीचर्स कॉलोनी निवासी मुनेंद्र यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और इन दिनों मेरठ में तैनात हैं। होली के बाद वह अपने बच्चों को लेकर मेरठ गए थे। टीचर्स कालोनी में मकान पर ताला बंद किया हुआ था। शुक्रवार रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी की जेवर, छह हजार रुपये नकदी और कपड़े सहित करीब एक लाख दस हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। मकान का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मुनेंद्र को दी। जिसके बाद मुनेंद्र अपने परिवार के साथ शामली पहुंचे और डायल-100 पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


महिला को फोन पर परेशान कर रहा अज्ञात व्यक्ति
शामली। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शनिवार को शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति कई दिनों से कॉल कर रहा है। आरोप है कि आरोपी उससे अश्लील बातें करता है। विरोध कर वह कॉल काट देती है तो आरोपी दोबारा कॉल करता रहता है। आरोपी की हरकत की वजह से महिला त्रस्त है। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed