{"_id":"5aac06c14f1c1baa758b5c77","slug":"91521223361-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी के मामले में जांच करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी के मामले में जांच करने में जुटी पुलिस
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शामली।
प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। पंजाबी कॉलोनी निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने गत 13 मार्च को शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव खेड़ीकरमू निवासी एक युवक और उसके साथियों ने गत 11 मार्च को उसके ऑफिस पर पहुंचकर 16 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास भी चल रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है, जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।