{"_id":"5a4290fd4f1c1b4e718bb755","slug":"91514311933-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
महिला को मारपीट कर घर से निकाला
जानसठ। परिवार को छोड़ 12 साल पहले प्रेम विवाह करना युवती के लिए मुसीबत बन गया। पति ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। युवती घंटों थाने में बैठ रोती रही। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर पति को हिरासत में ले लिया है।
गांव मेहलकी निवासी सीमा ने तहरीर देकर बताया कि उसने कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी गौरव उर्फ अन्नूू से 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसके दो बच्चे हैं। सीमा का आरोप है कि कुछ वर्षों से उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। वह पहले भी पुलिस से कई बार अपने पति की शिकायत कर चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की रात मामूली बात को लेकर पति ने मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया। पीड़िता घंटों थाने बैठकर अपनी किस्मत पर रोती रही। पीड़िता ने बताया कि 12 साल पहले मां-बाप का घर छोड़ने के बाद आज तक उनसे कोई नाता नहीं रहा, ना ही कोई रिश्तेदार प्रेम विवाह करने के बाद उनसे बात करता है, ना ही रिश्ता रखता है। ऐसे में वह जाए तो कहां जाए। एसएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।