{"_id":"5a301a434f1c1b59678c1b51","slug":"91513101891-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटरों के साथ छेड़छाड़ के मास्टर माइंड गुड्डू पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटरों के साथ छेड़छाड़ के मास्टर माइंड गुड्डू पर मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटरों के साथ छेड़छाड़ के मास्टर माइंड गुड्डू पर मुकदमा दर्ज
कैराना (शामली)। बिजली मीटरों की पीछे की सीट काट कर मीटर में रजिस्टेंश लगाकर मीटर की स्पीड कम करने व फर्जी सीलिंग स्लिप तैयार करने के मामले में विद्युत विभाग के जेई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कैराना में पकड़ी गई मीटरों के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेई रवि शंकर की ओर से आरोपी गुड्डू खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। टीम ने मौके से 23 बिजली के मीटर व फर्जी सिलिंग स्लिप बरामद की थी। बाद में टीम सभी मीटरों को शामली करमूखेड़ी बिजली घर पर बनी मीटर लैब में भेजा था, जहां पर मीटरों में छेड़छाड़ किए जाने की बात की पुष्टि हो गई थी। इस दौरान फर्जी सीलिंग स्लिप भी बरामद हुई थी। मीटरों से छेड़छाड़ करके बिजली चोरी करने के मामले का पर्दाफाश होने पर रात में ही विद्युत विभाग के जेई रवि शकंर ने कोतवाली में आरोपी गुडडू खान निवासी मोहल्ला छड़ियान के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। मामले में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर आरोपी गुड्डू खान निवासी छड़ियान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दस लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई
कैराना। मंगलवार को अधिशासी अभियंता शामली के आदेश पर जेई इंतजार अली ने अपनी टीम को साथ लेकर गांव अकबरपुर सुन्हेटी में बिजली चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत विभाग की टीम ने गांव में 10 लोगों को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। बाद में जेई इंतजार अली ने मेसर, इकराम, जाबिर, आलिम, फुरकान, साखी, नौशाद, इलियास, ताहिर, मारूफ निवासी अकबरपुर सुन्हेटी के खिलाफ विद्युत चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान सविंदाकर्मी लाईनमेन दिलशाद, हरेेंद्र मौजूद रहे।