फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मां से उसकी 19 दिन की बेटी छीन ले गया बाप

मां से उसकी 19 दिन की बेटी छीन ले गया बाप

Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मां से उसकी 19 दिन की बेटी छीन ले गया बाप
19 दिन की बेटी छीन ले गया बाप
विज्ञापन

कैराना (शामली)। उत्पीड़न से तंग आकर मायके में रह रही महिला से उसके ससुरालियों ने घर में घुसकर तमंचा दिखाकर तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर आरोपी महिला की 19 दिन की बेटी को अपने साथ ले गए। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।

मोहल्ला खैलकला निवासी असगर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी चांदनी का निकाह तीन साल पहले मोहल्ला इकरामपुरा निवासी नईम के साथ हुआ था। ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 19 दिन पहले ही उसकी बेटी को मायके में ही एक बच्ची पैदा हुई। आरोप है कि मंगलवार रात 11.30 बजे उसकी बेटी का पति नईम, जेठ शमीम व ससुर वसीम उसके घर पर आए। घर पर उसकी पत्नी व बेटी चांदनी मौजूद थी। आरोपियों ने उसकी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने उसकी बेटी के कनपटी पर तमंचा लगाते हुए तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर मौके पर मोहल्ले के लोग आ गए और आरोपी धमकी देते हुए उसकी बेटी की 19 दिन की बच्ची को छीन कर ले गए। देर रात सूचना पर रात में ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि असगर की तहरीर पर नईम, शमीम व वसीम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीज किया जुगाड़
कैराना। बुधवार दोपहर पुलिस खुरगान रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सवारियों से लदा जुगाड़ आ रहा था। पुलिस ने जुगाड़ को थाने में लाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed