{"_id":"59c409ff4f1c1bb4688b5dc2","slug":"91506019839-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों का शांतिभंग में चालान करने पर कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों का शांतिभंग में चालान करने पर कोतवाली में हंगामा
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान करने से नाराज परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बिना शिकायत पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया तथा उनका चालान कर दिया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने शमीम लिलोन, अरुण भौराकलां और सोनू लिसाढ़ को वर्मा मार्केट से झगड़े के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। तीनों युवकों के परिजन कोतवाली में पहुंचे और युवकों को गिरफ्तार करने का कारण पूछा। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने शांतिभंग को धंधा बना लिया है, जिसको चाहा पकड़ा और सेटिंग कर छोड़ा। यदि सेटिंग नहीं हुई तो शांतिभंग में चालान। परिजनों ने मामले में एसपी को शिकायत करने की बात कही और हंगामा करते हुए चले गए। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया। युवकों के परिजनों का आरोप निराधार है।