फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध पशु कटान पर पुलिस ने मारा छापा, एक युवक दबोचा

अवैध पशु कटान पर पुलिस ने मारा छापा, एक युवक दबोचा

Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
अवैध पशु कटान पर पुलिस ने मारा छापा, एक युवक दबोचा
कांधला। अवैध पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापामारी करते हुए मौके से कटान के उपकरण बरामद कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कस्बेवासियों के मुताबिक शनिवार रात मोहल्ला खैल में चार युवक निजी घर में अवैध पशु कटान कर रहे थे। अवैध पशु कटान की सूचना पर मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख तीन युवक मौके से फरार हो गए। अपने साथ में वहां से मीट व अवशेष भी ले गए। मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेने के बाद उसकी निशानदेही पर एक छुरी ओर एक फरसा बरामद किया। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम आरिफ, मोहल्ला खैल निवासी बताते हुए अपने फरार साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed