फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two theft cases solved; four accused arrested

Delhi NCR News: चोरी के दो मामलों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। बाहरी जिला के निहार विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। इनमें विजय उर्फ चिलिया, आदित्य उर्फ भटका, शुभम और सुनार शेख अबिदुर रहमान शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से 7.8 ग्राम सोना, 4,800 रुपये और चांदी के जेवर बरामद किए। बाहरी पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 5 और 13 अक्तूबर को चोरी की शिकायतें मिली थीं। पहले मामले में एटा से विजय उर्फ चिलिया को पकड़ा गया। दूसरे मामले में आदित्य उर्फ भटका और शुभम को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने चोरी के जेवर सुनार शेख अबिदुर रहमान को बेचे थे। पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोना बरामद किया। आदित्य पर 10 और शुभम पर दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed