फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत

युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत

Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहर, मौत
शामली।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व जिस लड़की की शादी की साक्षी पुलिस और कोतवाली परिसर बना। शनिवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुुलिस ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जाएगी। यह जांच में पता चलेगा कि विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया या उसे खिलाया गया।

शाहपुर के गांव साहटू निवासी मोनू और सोनिया के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों घर से चले गए थे। दोनों शामली के कंडेला क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर वहीं रह रहे थे तथा वहीं पर काम करते थे। तीन माह पूर्व दोनों की शादी पुलिस ने कोतवाली परिसर में कराई थी। दोनों कंडेला क्षेत्र में बना एक कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार को सोनिया ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसके पति ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसको गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया, लेकिन सोनिया की मौत हो गई। उधर, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन उसका पति फरार हो गया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed