फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शराबी ने नशे में मां और भाभी की कर डाली पिटाई, गंभीर घायल

शराबी ने नशे में मां और भाभी की कर डाली पिटाई, गंभीर घायल

Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
शराबी ने नशे में मां और भाभी की कर डाली पिटाई, गंभीर घायल
कांधला।
विज्ञापन

नशे में एक युवक ने अपनी मां और भाभी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बा कांधला निवासी महिला ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। घर में वह बड़ी बहू के साथ रहती है। आरोप है कि छोटा बेटा शराब के नशे में रोजाना गाली गलौज करता है। मंगलवार दोपहर भी उसने मां से शराब के लिए पैसों की मांग की, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने मां के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर बेटे ने मां के साथ मारपीट की। भाभी के बीच में आने पर उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। मामले को लेकर आरोपी की मां ने थाने में तहरीर देकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed