{"_id":"593c3e604f1c1b873e8b4596","slug":"91497120352-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंझाना पुलिस ने रेत से भरे ट्रक पकड़े, फिर छोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झिंझाना पुलिस ने रेत से भरे ट्रक पकड़े, फिर छोड़े
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रेत से लदे ट्रक पकड़े
झिंझाना। अवैध रेत खनन को लेकर झिंझाना पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में रही है। झिंझाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के चलते ऊन पुलिस ने रेत से भरे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया। रेत से भरे ट्रकों के पकड़े जाने के बाद रेत माफिया सक्रिय हो गए और ट्रकों को छुड़वाने के लिए ऊन चौकी पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने बिना कार्रवाई किए रेत से भरे दोनों ट्रकों को छोड़ दिया। मामले में थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि दोनों ट्रक चालकों के पास रेत से संबंधित कागजात थे। इनमें एक ट्रक ओवरलोड था, उससे जुर्माना वसूला गया है, जबकि चौकी प्रभारी ने किसी ट्रक से जुर्माना वसूलने से इंकार किया है।
जिले में खनन नहीं तो, कहां से आया रेत
झिंझाना की ऊन चौकी पुलिस ने शुक्रवार की रात रेत से भरे दो ट्रकों को पकड़ लिया। बाद में उनको पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार उनके पास कागजात पूरे थे, जिसके चलते रेत से भरे ट्रकों को छोड़ा गया, लेकिन जब जिले में रेत खनन नहीं हो रहा तो रेत कहा से आया।