फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विद्युत टीम पर हमला, सरकारी कागजात फाड़े

विद्युत टीम पर हमला, सरकारी कागजात फाड़े

Sun, 12 May 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
विद्युत टीम पर हमला, सरकारी कागजात फाड़े

विज्ञापन
विद्युत टीम पर हमला, सरकारी कागजात फाड़े
कांधला। गांव अंबेहटा में विद्युत मीटर चालू करने गई टीम ने गांव के कई लोगों पर मारपीट कर कागजात फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर टीम को गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। विद्युत विभाग के जेई ने थाने पर तहरीर दी है। उधर, एक आरोपी ने टीम पर अपनी पत्नी के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

गांव अंबेहटा में कई दिन से विद्युत आपूर्ति के लिए घरेलू परिसरों में लगे मीटरों को चालू करने का कार्य चल रहा है। शनिवार को संविदा कर्मी अहसान, नदीम, रवि, शहजाद और हारूण गांव में मीटरों को चालू करने के लिए गए थे। विद्युत विभाग की टीम गांव की बड़ी मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर पर लगे मीटर को चालू करने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी बीच मकान मालिक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और टीम के साथ साथ गालीगलौज करते हुए उन्हें बाहर कर दिया। टीम का आरोप है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और सरकारी कागज फाड़ दिए। आरोपियों ने टीम को गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। इस मामले में विभाग के जेई संदीप कुमार ने थाने पर तहरीर दी है। उधर, एक आरोपी ने विद्युत टीम पर घर में घुसकर पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed