{"_id":"5bdc8ed6bdec2269317c9452","slug":"81541181142-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने फैलाई अफवाह, दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने फैलाई अफवाह, दौड़ी पुलिस
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी। बृहस्पतिवार की रात एक शराबी ने डायल 100 को फोन कर सूचना दी कि हिरनवाडा गांव में सांप्रदायिक माहौल खराब हो रहा है। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला भूमिया खेड़ा पर जल चढ़ाने का सामने आया।
गांव हिरनवाड़ा में बृहस्पतिवार रात भूमिया खेड़ा पर जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। इसी दौरान किसी ने 100 नंबर पर किसी ने सूचना दे दी कि गांव में सांप्रदायिक माहौल खराब हो रहा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अशोक कुमार, सीओ थानाभवन अरविंद सिंह राठौर के साथ थानाभवन व बाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बल को आता देख गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान जांच की तो मामला सिर्फ महिलाओं द्वारा भूमिया खेड़ा पर जल चढ़ाने का सामने आया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में था।