{"_id":"5b8ed182867a55484e42e17b","slug":"81536086402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से अश्लील छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से अश्लील छेड़छाड़
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
बाबरी। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात दो युवकों ने घर में घुसकर महिला को बदनीयती से दबोच लिया और छेड़छाड़ की।
सोमवार रात पीड़िता के परिजन किसी कार्यक्रम में गए हुए थे, जबकि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो आरोपी सोमवार रात उसके मकान में घुस गए। आरोपियों ने महिला को बदनीयती से दबोच लिया। विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एक आरोपी फरार हो गया, लेकिन विपिन को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह पीड़िता के पति ने ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पहले तो दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया, लेकिन फिर छेड़छाड़ के आरोप में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी विपिन को मंगलवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।