फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हो गया पथराव

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हो गया पथराव

Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हो गया पथराव
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े
विज्ञापन

शामली।
बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा और एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सोमवार शाम तक दोनों पक्षों में फैसला हो गया।

नगर के मोहल्ला आजाद चौक पर रविवार की शाम दो बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों ने अपने-अपने माता पिता को यह बात बताई, जिसके बाद बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। मामूली बात इतनी बढ़ी की गाली-गलौज और उसके बाद मारपीट प्रारंभ हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच पथराव हो गया। झगड़ा होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को वहां से हटाया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया और कोतवाली में ले आई। सोमवार की शाम तक दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता करा दिया। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed