फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   केंटर चोरी करने वाले चोर को मुठभेड़ के बाद दबोचा

केंटर चोरी करने वाले चोर को मुठभेड़ के बाद दबोचा

Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
केंटर चोरी करने वाले चोर को मुठभेड़ के बाद दबोचा
मुठभेड़ के बाद चोर को दबोचा
विज्ञापन

कैराना(शामली)। हरियाणा से कैंटर चोरी करके भाग रहे चोर का कैराना पुलिस द्वारा पीछा करने पर कांधला रोड पर पुलिस की गाड़ी में साइड मारने का प्रयास करते हुए फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

सोमवार सुबह चार बजे हरियाणा के सनौली कस्बे में एक घेर में खड़े कैंटर को एक चोर ने चुरा लिया। चोर कैंटर को लेकर कैराना की ओर भागा। इसी दौरान कैंटर मालिक महेंद्र ने अपने परिवार के लोगों के साथ कैंटर का पीछा करते हुए हरियाणा व कैराना पुलिस को चोरी की सूचना दी। सूचना पर कैराना पुलिस ने कांधला तिराहे पर कैंटर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चोर उसे लेकर कांधला रोड की ओर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने के दौरान आरोपी चोर ने कई बार पुलिस की गाड़ी में साइड मारने का प्रयास किया तथा तमंचे से फायर किया। बाद में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कैंटर को मायापुर रजवाहे की पुलिया के पास पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी चोर आबाद उर्फ बिटटू निवासी मुजफ्फरनगर को तमंचे, दो कारतूस व एक कारतूस खोखे के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि चोरी का कैंटर बरामद होने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आबाद का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed