{"_id":"59836d5e4f1c1b99698b461f","slug":"81501785438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों पर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र गुटों पर मारपीट, तीन घायल
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र गुटों में मारपीट, तीन घायल
शामली। फुगाना निवासी करीब आधा दर्जन युवक शामली में कोचिंग करने के लिए आए हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह लौट रहे थे और जैसे ही वह रेलपार बाईपास पर पहुंचे तो आधा दर्जन युवक हाथों में लाठी-डंडे और बेल्ट लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। जिसमें नितिन, उत्तम, रोहित घायल हो गए। छात्रों के दो गुटों में मारपीट होते देख बुढ़ाना रोड पर तैनात एक कांस्टेबल मौके पर आ गया और बीच बचाव कराने लगा। सिपाही ने हमला कर रहे एक युवक को पकड़ लिया। इस पर अन्य युवकों ने सिपाही के साथ अभद्रता करते हुए युवक को छुड़ा लिया। पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच की जा रही है।