{"_id":"5bd0bf17bdec22698a470353","slug":"71540407063-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट को लेकर मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट को लेकर मारपीट, तीन घायल
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया। इस दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी मंजूर का बेटा रिहान व छोटे भाई फुरकान का पुत्र आमिर के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आमिर ने रिहान को बल्ले से पीट दिया। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया और बात मारपीट तक आ गई। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष से फुरकान व दूसरे पक्ष से मंजूर व उसकी पत्नी मीना घायल हो गए। घायलों ने मेडिकल कराकर थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।