फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बालक से कुकर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

बालक से कुकर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बालक से कुकर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बालक से कुकर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबरी। थाना बाबरी क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ कुकर्म के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। वहीं, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ओवरलोड ट्रक के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क
बाबरी। क्षेत्र के गांव सोंटा में रेत के ओवरलोड ट्रक की वजह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। ग्राम प्रधान के पति गौतम ने बाबरी थाना पुलिस से इसकी शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक और उसके साथी को थाने ले आई। बाद में थाने पहुंचे ट्रक मालिक और अन्य लोगों ने समझौता कर लिया तथा क्षतिग्रस्त सड़क का मुआवजा दिया गया। इसके बाद ट्रक चालक और उसके सहयोगी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग
बाबरी। क्षेत्र के गांव भंदोड़ा निवासी वेदपाल ने गांव के बाहर अपने प्लाट में छप्पर डाल रखा था। शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में छप्पर में आग लग गई। वेदपाल ने रविवार सुबह पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटर सवार ने की होमगार्ड से अभद्रता
शामली। शहर में धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग के पास रविवार दोपहर होमगार्ड ने स्कूटर चालक को चेकिंग के लिए रोक लिया। आरोप है कि स्कूटर सवार ने होमगार्ड के साथ अभद्रता कर दी। इसी बीच मौके पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन आरोपी युवक स्कूटर लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed