फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गऊशाला से गौवंश ले जाने पर हंगामा धरना प्रदर्शन

गऊशाला से गौवंश ले जाने पर हंगामा धरना प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गऊशाला से गौवंश ले जाने पर हंगामा धरना प्रदर्शन
कांधला। कस्बा स्थित गोशाला से शुक्रवार रात गोवंश छोडे़ जाने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। शाम तक भी गोवंश वापस नहीं आए, तो हिंदू संगठन के लोगों ने फिर से थाने पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व पुलिस ने तीन डीसीएम में लदे 29 गोवंश मुक्त कराए थे और चार लोगों को हिरासत में लिया था। कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी सोनू कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद गोवंश को गोशाला में रखवा दिया था। शनिवार सुबह गोशाला पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे कुछ पुलिसकर्मियों से साठगांठ करके 29 गोवंश को कुरैशी समाज के लोगों के हवाले कर दिया गया। प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया और गोवंश वापस कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच होगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद गोवंश को लेने के लिए पुलिस कर्मी कुरैशी समाज के लोगों के यहां पहुंचे, तो उन्होंने गोवंश लौटाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस की उनके साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस को वहां से उस समय बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों को पता चला कि गोवंश वापस नहीं किए गए हैं, तो फिर से वह इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी कांधला थाने पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पांच लोगों की समिति बनाकर गोवंश सुपुर्दगी में दिलाने की बात कही। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष डाक्टर सुभाष मलिक, सन्नी, भाजपा नेता नरेश सैनी, ओमवीर सिंह, मोनू, मनीष गोयल, लोकेश गोयल, देवेंद्र, सोनू, सर्वेश वर्मा, राहुल, छोटा सैनी, रमेश, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed