फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बवालियों को तलाशने में लगा मुखबिर तंत्र

बवालियों को तलाशने में लगा मुखबिर तंत्र

Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बवालियों को तलाशने में लगा मुखबिर तंत्र
शामली। सरवरपीर पर हुए झगड़े के मामले में पुलिस दर्ज मुकदमे में अज्ञात लोगों को तलाशने में लग गई है। बवाल करने में शामिल रहे खुराफातियों का पता लगाने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय हो गया है। सभी की गोपनीय सूची बनाई जा रही है, जिसके बाद विवेचना में नाम शामिल कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व की रात मोहल्ला सरवरपीर में बीड़ी का बंडल और माचिस लेने के विवाद में कालू सहित छह नामजद और कई अज्ञात ने दुकानदार विकास पर हमला तोड़फोड़ कर दी थी। इससे मोहल्ले में तनाव उत्पन्न हो गया था। पुलिस ने बवाल करवाने के आरोपी सपा नेता राशिद पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में मोहल्ले के ही कालू, बाजिर सहित छह नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति है। घटना के वक्त कुछ लोग ऐसे थे जो माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। मॉनिटर तथा खुफिया विभाग द्वारा बवाल करने वाले आरोपियों के नाम पता किए जा रहे है। ताकि मुकदमे में जिन लोगों को अज्ञात में दिखाया गया है उनकी भरपाई की जा सके। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुकदमे की विवेचना जारी है। एक आरोपी को जेल भेजा चुका है, बाकि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही उस दिन जिसने भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था, उनका चिन्हीकरण किया जा रहा है, ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed