{"_id":"5b2aa2d64f1c1b614d8b7629","slug":"71529520854-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में युवती के पिता से मांग ली 15 लाख की कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में युवती के पिता से मांग ली 15 लाख की कार
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
शादी होने से पहले ही दहेज में कार की मांग करने पर युवती के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के ग्राम मन्नामाजरा निवासी एक ग्रामीण की बेटी का रिश्ता हरियाणा के बापौली में तय किया था। आरोप है कि ससुरालियों ने युवती के पिता से दहेज में 15 लाख रुपये की कार देने की मांग कर दी। इससे रिश्तों में खटास पड़ गई है और रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। युवती के पिता ने लाख मन्नते कि लेकिन ससुराल पक्ष कार के बिना रिश्ता नहीं करने की बात पर अड़ गए। जिसके बाद युवती का पिता घर लौट आया तथा परिजनों को सारी बात बताई। बुधवार को पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।