{"_id":"5adf743a4f1c1b63098b63df","slug":"71524593722-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोल के विवाद पर दो पक्षों में विवाद गरमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोल के विवाद पर दो पक्षों में विवाद गरमाया
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन। खेत की डोल को लेकर तितारसी गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों से चार लोगों को थाने ले आई।
थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी अमरपाल और मलूकचंद के बीच डोलबंदी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 15 दिन पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों के खेतों की पैमाइश करते हुए निशान लगा दिए थे। मंगलवार को अमरपाल अपने खेत में डोल लगा रहा था। इसी दौरान मलूकचंद पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और डोल का विरोध करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद गरमा गया। गाली गलौज हुई और हाथापाई हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अमरपाल का कहना था कि वह उसी स्थान पर डोल बना रहा है जहां राजस्व विभाग की टीम ने निशान लगाया था। जबकि मलूकचंद का कहना है कि अमरपाल उसकी उक्त भूमि से आगे डोल लगा रहा है। मामला सुलझता न देख पुलिस अमरपाल, मलूकचंद समेत दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई।