फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान गांव मवी के पास एक युवक को रोक कर उसके बोरे की तलाशी ली। पुलिस को बोरे के अंदर से हरियाणा मार्का शराब की 48 बोतलें बरामद हो गई। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में नफीस निवासी गांव मवी को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
दो वारंटी पकड़े
कैराना। छेड़छाड़ के आरोप में कई साल से अदालत में गैरहाजिर चल रहे संजय उर्फ साजिद निवासी मन्नामाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार करके सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया। दूसरे मामले में सन्नी निवासी मोहल्ला गुंबद डकैती के मामले में अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। अदालत द्वारा आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर जीआरपी ले गई थी मेहबूब को
कैराना। बुधवार सुबह मोहल्ला ईदगाह पर अपने घर में बैठे मेहबूब को बोलेरो सवार चार युवक उठा कर ले गए थे। मेहबूब के भाई ने एसपी को तहरीर देकर अपने भाई के बारे में पता लगाए जाने की मांग की थी। पुलिस द्वारा जांच किए जाने के बाद पता चला कि मेहबूब को सहारनपुर की रेलवे पुलिस किसी मामले में लेकर गई है, जिसके बाद परिजन सहारनपुर के लिए रवाना हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed