{"_id":"5a7c9c124f1c1bef7b8b62f6","slug":"71518115858-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का दोबारा कराया गया मेडिकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी का दोबारा कराया गया मेडिकल
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का दोबारा कराया गया मेडिकल
शामली। किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता का दोबारा मेडिकल कराया है। शुक्रवार को पीड़िता के बयान मुजफ्फरनगर स्थित कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए जाएंगे।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी तीन दिन पूर्व गांव में ही दुकान से सामान खरीदने गई थी। तब गांव के ही बबलू और उम्मेद के खिलाफ अश्लील छेड़खानी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया था। वहीं, बुधवार को पीड़ित किशोरी और उसके परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोप लगाया कि किशोरी के साथ सिर्फ छेड़छाड़ नहीं, बल्कि आरोपियों ने दुष्कर्म भी किया था। परिजनों ने किशोरी का दोबारा मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में कार्रवाई कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बृहस्पतिवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस ने पीड़ित किशोरी का अस्पताल में दोबारा मेडिकल कराया। मेडिकल कराने के बाद अब किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ोतरी करेगी। थानाध्यक्ष राजकुुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता का दोबारा मेडिकल करा दिया गया है, अब मामले में जांच की जा रही है। पीड़िता के बयानों के बाद ही इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।