{"_id":"5a1328464f1c1ba7678bcbca","slug":"71511204934-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव वाले दिन बूथ पर दिखाई दिया तो...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव वाले दिन बूथ पर दिखाई दिया तो...
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (ब्यूरो)। सोनू निवासी बिसातियान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की रात अपने घर पर था। तभी उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को बड़ा बदमाश बताया। गाली-गलौज करते हुए मतदान के दिन मतदान केंद्र या बूथ पर दिखाई देने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत
कैराना। गांव जहानपुरा में सोमवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की मौत पर गांव के ही एक युवक इखलाक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि युवती को उसके परिजनों ने जहर देकर मार दिया है। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवती के शव को कब्रिस्तान में सुपुुर्द ए खाक कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर देने वाले युवक का युवती के परिजनों के साथ मुकदमा चल रहा है। मुकदमे की रंजिश के तहत तहरीर दी गई है।