फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रेमिका के पिता के डर से युवक ने रच लिया अपहरण का नाटक

प्रेमिका के पिता के डर से युवक ने रच लिया अपहरण का नाटक

Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के पिता के डर से युवक ने रच लिया अपहरण का नाटक
कैराना।
विज्ञापन

छात्र के अपहरण का मामला फर्जी निकला। छात्र अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। तभी उसको प्रेमिका के पिता ने देख लिया था, इसी डर की वजह से वह लापता हो गया और अपहरण का शोर मच गया। पुलिस ने उसको बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
शुक्रवार रात कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी कक्षा 11 का छात्र आसिफ लापता हो गया था। आसिफ के पिता और फुफेरे भाई के मोबाइल पर मेसेज आने के बाद अपहरण का शोर मच गया था। पिता की ओर से कैराना कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने टीम के साथ मामले की छानबीन की। शनिवार रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि आसिफ मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन के पास बैठा हुआ है। सूचना पर परिजन, पुलिस मौके पर पहुंचे और आसिफ को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन

सीओ वीरपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार ने जब आसिफ से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। तभी वहां प्रेमिका का पिता आ गया, जिस कारण वह दहशत में फरार हो गया। आसिफ के सकुशल बरामद होने पर परिजनों तथा पुलिस ने राहत की सांस ली है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आसिफ के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अपहरण का मुकदमा खारिज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed