{"_id":"59a316744f1c1b56368b4848","slug":"71503860340-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर दंपति से कॉल कर मांगी गई रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर दंपति से कॉल कर मांगी गई रंगदारी
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के डाक्टर से दंपति से बदमाशों द्वारा कॉल कर रंगदारी मांगे जाने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर मामला करीब एक माह पुराना बताया जा रहा है।
नगर के गगन विहार में दंत चिकित्सक डॉक्टर गौरव गोयल और उनकी पत्नी डॉ. रुचि गोयल अपना क्लीनिक चलाते हैं। बताया जाता है कि 27 जुलाई को लेंडलाइन पर अज्ञात की कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने पहले डॉ. रुचि गोयल का मोबाइल नंबर मांगा और उसके बाद जब कंपाउंडर ने मना कर दिया तो कॉल करने वाले रंगदारी की मांग की। मामला डॉक्टर दंपति के संज्ञान में पहुंचा तो उसी समय अज्ञात के खिलाफ तहरीर तहरीर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, डॉक्टर गौरव गोयल ने बताया कि कई माह पूर्व कुछ लोग तमंचा लेकर क्लीनिक में घुस गए थे। उसके बाद एक माह पूर्व कॉल कर धमकी दी गई थी, जिसकी तहरीर दर्ज कराई गई थी। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के अनुसार मामला संज्ञान में आया था, जांच की जा रही थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।