फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान

छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान

Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी व्यक्ति को पंचायत ने पांच जूते मारने की सजा सुनाई है। पंचायत में आरोपी व्यक्ति ने अपनी गलती भी स्वीकार की।

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने किशोरी को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी थी। किशोरी ने उक्त व्यक्ति की हरकत का विरोध किया और घर जाकर अपने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी थी। व्यक्ति की हरकत को लेकर ग्रामीणों में रोष पनप गया। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत आरोपियों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों से की। इसके बाद इस मामले को लेकर गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पीड़िता पक्ष व ग्रामीणों के साथ आरोपी व्यक्ति को भी बुलवाया गया। किशोरी ने भरी पंचायत में आरोपी की शिकायत करते हुए सारा वाक्या बताया। पंचायत ने आरोपी की हरकत की निंदा करते हुए उसे दोषी ठहरा दिया। पंचायत ने किशोरी और उसके परिवार से माफी मांगने और साथ ही पंचायत में सरेआम व्यक्ति को पांच जूते मारने की सजा सुनाई। पंचायत में आरोपी व्यक्ति ने अपनी गलती स्वीकार की। बाद में बिना पुलिस कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed