{"_id":"59612dfa4f1c1b9a6b8b466a","slug":"71499540986-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का चक्रव्यूह तोड़ने में कामयाब हो चुका नौशाद डैनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का चक्रव्यूह तोड़ने में कामयाब हो चुका नौशाद डैनी
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विपुल खूनी समेत कई बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल के सीखचों में भेजने में कामयाब रही है। अभी भी कई कुख्यात पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पुलिस के चक्रव्यूह को भेदने में नौशाद उर्फ डैनी सहित साबिर और मुंशाद अभी तक कामयाब हैं।
एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभी तक सूझबूझ का परिचय देते हुए फुरकान, विपुल खूनी सहित कई बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने इसरान, नफीस, 12 हजार का इनामी मोहन सहित कई को जेल भेजा है। मुख्य शातिरों के जेल में जाने के बाद पुलिस के टारगेट पर नौशाद उर्फ डैनी निवासी गांव भूरा, पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे मुकीम गैंग के बदमाश मुंशाद निवासी खंद्रावली तथा साबिर निवासी जंधेड़ी, वाजिद उर्फ काला हैं। इनमें मुशांद और साबिर की लोकेशन पूर्वांचल में छिपे होने की पुलिस को मिल रही है। पिछले करीब एक सप्ताह के अंदर नौशाद उर्फ डैनी को घेरने के लिए एसपी ने जाल बिछाया और तीन बार उसकी घेराबंदी की गई, लेकिन पुलिस को चकमा देकर शातिर डैनी फरार होने में कामयाब हो गया। नौशाद उर्फ डैनी पर कई करीब एक दर्जन मुकदमे हैं, करनाल में हुए ट्रिपल मर्डर में यह आरोपी है तथा वांछित चल रहा है। इसके अलावा मर्डर धमकी, लूट, रंगदारी सहित कई मुकदमे इसके खिलाफ दर्ज है।
------
विपुल खूनी सहित कई बदमाश जेल भेजे जा चुके हैं, नौशाद डैनी, मुंशाद और साबिर की तलाश जारी है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा
डा. अजयपाल शर्मा
एसपी शामली