{"_id":"5c13fb0cbdec22556915fe3d","slug":"61544813324-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे 4 करोड के सोने की डकैती में हरियाणा एसटीएफ ने मांगा सहयोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढे 4 करोड के सोने की डकैती में हरियाणा एसटीएफ ने मांगा सहयोग
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। जनवरी माह में हरियाणा के पानीपत में गोल्ड फाइनेंस कंपनी में साढे़ चार करोड़ के सोने की डकैती के मामले में हरियाणा की एसटीएफ को आशंका है कि बदमाश लूट का सोना आसपास के शहर कस्बों में बेचने की कोशिश करेंगे। इसी को लेकर हरियाणा एसटीएफ ने कस्बे के सराफा व्यापारियों से संपर्क कर सहयोग मांगा।
शुक्रवार को हरियाणा के करनाल जिले की एसटीएफ के एसआई दिनेश चंद्रा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सराफा यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा सहित कई सराफा व्यापारियों को बुला कर बात की। एसटीएफ के एसआई ने बताया कि 21 जनवरी को पानीपत में सनौली रोड पर डकैतों ने एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी में डाका डाला था। डकैतों ने इस दौरान ग्राहकों का साढ़े चार करोड़ का सोना लूट लिया था। पुलिस को संदेह है कि बदमाश लूट के सोने को आसपास के शहर कस्बों में बेच सकते हैं। इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वे सभी कस्बों में सराफा व्यापारियों से बात कर रहे हैं ताकि यदि कोई भी व्यक्ति सोना बेचने को आए तो उसकी सूचना पुलिस को दे दें। वे किसी भी संदिग्ध या बाहरी व्यक्ति से खरीद फरोख्त ना करें। यदि किसी पर संदेह होता है तो वे स्थानीय पुलिस के साथ उन्हें भी सूचना दें ताकि बदमाश पकड़े जा सकें। पुलिस उनके नाम गुप्त रखेगी। सराफा व्यापारियों ने उन्हें पूरे सहयोग का भरोसा दिया।