फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुरसलीन की मौत के मामले में एक्सीडेंट की धारा में मुकदमा दर्ज

मुरसलीन की मौत के मामले में एक्सीडेंट की धारा में मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मुरसलीन की मौत के मामले में एक्सीडेंट की धारा में मुकदमा दर्ज
हत्या नहीं दुर्घटना में हुई थी मुर्सलीन की मौत
विज्ञापन

कैराना। एसपी ने कहा कि मुर्सलीन प्रकरण की जांच के बाद पता चला है कि उसकी हत्या नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। पुलिस ने मृतक के चाचा की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का ही लग रहा है।

बुधवार सुबह अकबरपुर सुन्हेटी-नया गांव मार्ग पर खुरगान के जंगल में मुर्सलीन, निवासी ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी का शव पड़ा हुआ मिला था। मामला हत्या का माना जा रहा था। इस पर पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार देर रात करीब नौ बजे मुर्सलीन के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में मृतक के चाचा इरफान पुत्र मूदा की ओर से दुर्घटना में मुर्सलीन की मौत हो जाने का मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मुर्सलीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पैर की हड्डी टूटे होने, प्राईवेट पार्ट के जख्मी होने और सिर में चोटें होने की पुष्टि हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी एक्सीडेंट में ही मौत हुई है। हादसे के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह चोटें हैं । हालांकि पुलिस तमाम बिदुंओं को ध्यान में रखकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed