{"_id":"5c0d511dbdec2241682925a2","slug":"61544376605-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 दिन बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली में लगभग 100 दिन बाद बाइक चोरी की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जिला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव सूप निवासी पंकज कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई कि 20 अगस्त 2018 को दोपहर को वह किसी कार्य से शामली में बुढ़ाना रोड स्थित एक नर्सिंगहोम पर आया था। उसने बाइक को नर्सिंगहोम के बाहर खड़ा किया था। जब वह लगभग 30 मिनट बाद वापस आया तो बाइक नहीं मिली। काफी तलाश करने पर भी बाइक का पता नहीं चल सका। बाइक को किसी ने वहां से चोरी कर लिया। घटना के लगभग 100 दिन बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह का कहना है कि वह किसी काम से रात से बाहर गए हुए है। इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। कोतवाली पहुंचकर इस मामले की जानकारी की जाएगी।
खाते से निकाले पांच हजार रुपये
शामली। गांव डोगपुरा निवासी हरविंदर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका कस्बा झिंझाना के एक बैंक में खाता है। छह दिसंबर को सुबह उसके फोन पर मैसेज आया, जिसमें खाते से पांच हजार रुपये फर्जी एटीएम से निकाले गए। पीड़ित का कहना है कि इस खाते पर उसका कोई एटीएम नहीं है। उसने बैंक पहुंचकर मैनेजर को जानकारी दी तो उसने बताया कि यह रकम एटीएम से निकाली गई है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।