{"_id":"5bf84280bdec2241a26d91c7","slug":"61542996608-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ की ठगी के आरोपी तांत्रिकों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई करोड़ की ठगी के आरोपी तांत्रिकों की तलाश
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कैराना क्षेत्र के युवकों ने हिमाचल प्रदेश में तंत्र क्रिया के नाम पर कई लोगों से ढाई करोड़ की ठगी की है। उनकी तलाश में हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। इसके बाद लौट गई।
शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कमल नयन की टीम ने कोतवाली कैराना में अपनी आमद दर्ज कराई। बताया कि उनके यहां कुछ तांत्रिकों ने लोगों को अपने झांसे में लेकर रकम ऐंठी है। ऐसे कई मामले उनके यहां दर्ज हुए हैं। जांच पड़ताल में पता चला कि ठगी करने वाले यूपी के शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में उनके मोहल्लों में दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई।